छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट…बिलासपुर सबसे गर्म:रायपुर और दुर्ग में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, आज 3 संभागों में हीट-वेव की संभावना

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इन जिलों में जारी किया गया था यलो अलर्ट शनिवार को मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया था। इसमें बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई थी। रायपुर में 40 डिग्री पहुंचा पारा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है। रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर में दिन का पारा 40 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में सबसे ज्यादा गर्मी शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी दिन का पारा 39.5 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पारा सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक रहा। जबकि रात का तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। सरगुजा में अधिकतम सामान्य से डिग्री ज्यादा सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन-रात का पारा अधिक है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 6.2 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। जगदलपुर में पारा 38 डिग्री यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा, जो औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.2 डिग्री अधिक था।

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:राजस्थान में 53,749 पदों पर भर्ती, बिहार में 19,838 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 92 हजार से ज्यादा नौकरियां

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकी मारा गया:जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करवाया था; आतंकी हाफिज सईद का करीबी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *