BJP-कांग्रेस नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे..VIDEO:सारंगढ़ में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के बीच एक दूसरे को पीटा; पुलिस के सामने ही भिड़े दोनों पक्ष के कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी-कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई है। पुलिस के सामने ही कार्यकर्ता भिड़ गए। एक दूसरे को लात-घूंसे से जमकर पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जनपद सदस्यों को चुनाव कार्यालय के अंदर जाने से रोकने के बाद बवाल हुआ। झगड़े के दौरान 4 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इस तरह शुरू हुआ विवाद दरअसल, घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब दोनों दलों के कार्यकर्ता निर्वाचन कार्यालय के बाहर मौजूद थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जबकि उनके सदस्यों को जबरन रोका जा रहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा समर्थक जनपद सदस्यों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई, फिर हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। गहमा-गहमी के बीच मतदान, कांग्रेस को मिली जीत विवाद के बीच ही बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विद्या किशोर निराला ने 13 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी की दीपमाला जांगड़े को 12 वोट मिले। वहीं भाजपा से दीपमाला जांगड़े ने उपाध्यक्ष के लिए ​फिर से कोशिश की, जिसमें कांग्रेस के ओंकार पटेल ने 13 मतों से जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी की दीपमाला जांगड़े को 12 मत मिले। इस तरह कांग्रेस ने दोनों पदों पर एक-एक वोट से जीत दर्ज की। चुनाव के बाद भी नहीं थमा विवाद, थाने पहुंचे दोनों पक्ष चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बरकरार रहा। मारपीट और झगड़े को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता बरमकेला थाने पहुंचे। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली है। घटना के बाद बरमकेला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बिलाईगढ़ में खूनी संघर्ष में 8 आरोपी गिरफ्तार:पंचायत चुनाव दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में हुई थी एक की मौत, कई घायल छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अलीकुद तालगांव में बीते बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में पुलिस ने पटेल परिवार से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद में लाठी, डंडे और टंगिया से जमकर मारपीट हुई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रिटेल महंगाई फरवरी में घटकर 3.61% पर आई:एयरटेल के बाद जियो की भी स्पेस-X से डील, FY26 में 6.5% की दर से बढ़ेगी GDP

यूपी करेंट अफेयर्स – 13 मार्च:वाराणसी में अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क बनेगा; पीएम मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्‍मान मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *