22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी:असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में अलर्ट, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी

मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन चार दिनों से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी हुई है और यह मध्यप्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में सोमवार को तेज बारिश तथा कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर सहित ड्राइवर तेज बहाव में बह गया। ड्राइवर अभी भी लापता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 4 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40° पार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जून: 1 जुलाई:

More From Author

सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को धक्का दिया:पुलिस बोली- केतन गिरते वक्त सिया को न पकड़ सके, इसलिए बहाने से बैठ गई

खबर हटके-दूल्हा दुबला था इसलिए जयमाला के बाद शादी तोड़ी:चोरों को खंभों से बांधकर पीट रहा बैटमैन; लड़की ने कॉकरोच का मेकअप किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *