20 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, MP में होली के बाद गर्मी बढ़ेगी; हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

देश के 20 राज्यों में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं। राजस्थान के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 37 डिग्री के पार है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और बढ़ेगी। बुधवार को खजुराहो में तापमान 39.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.1 डिग्री, रतलाम-मंडला में 39 डिग्री पहुंचा। देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में दो दिन से बारिश जारी है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के समुद्री तटों के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा असम और मेघालय में भी 15 मार्च तक और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट: जयपुर, जोधपुर सहित 14 जिलों का मौसम बदलेगा तेज गर्मी और हीट वेव से राजस्थान के लोगों को गुरुवार से राहत मिलने लगेगी। कई शहरों में 16 मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई शहरों का तापमान गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म: भोपाल, इंदौर-जबलपुर में पारा 37° मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में भी गर्मी का असर बढ़ा है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में कल से बारिश के आसार: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ 3 दिन एक्टिव रहेगा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ आज गुरुवार रात से एक्टिव हो जाएगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद तेज हवाएं और राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आंधी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना: 3 जिलों में यलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार 16 मार्च तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट: अगले दो दिन 10 जिलों में चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बीती रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। पहाड़ों पर इसका असर 16 मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रायपुर में सचिन-वॉटसन की टीम के बीच टक्कर:आज सेमीफाइनल में भिड़ेगी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ:UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात; छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *