2-3 दिनों में छत्तीसगढ़ में होगी मानसून की एंट्री:5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग में बरसे बादल

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। इसी के साथ अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन सोमवार शाम रायपुर और दुर्ग जिले के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे। वहीं इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब ये दो तस्वीरें देखिए… 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने आज (बुधवार) के लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ते हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। रायपुर का मौसम आज बादल छाए रह सकते हैं। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

More From Author

भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:हमारे एटमी हथियार 2 साल में 180 से बढ़कर 190 हुए

सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:74,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *