CCPL के फाइनल में चीयर लीडर्स पर भद्दे कमेंट्स…बोतलें फेंकी:लड़कियों को ग्राउंड से बाहर भेजना पड़ा, दर्शकों में मारपीट, जमकर बरसे मुक्के

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने जीत लिया है। रविवार को हुए इस मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंचे थे। इस दौरान दर्शकों की हुड़दंगी के चलते चीयर लीडर्स को मैदान से बाहर भेजना पड़ा। दर्शकों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। दरअसल, CCPL मैनेजमेंट की ओर से हर मैच में एंट्री फ्री रखी गई थी। ऐसा इसलिए ताकि सामान्य तौर पर जो ऑडियंस लाइव मैच नहीं देख पाती, उन्हें भी मौका मिला। इसके अलावा लोकल टूर्नामेंट का प्रमोशन भी एक कारण था। लेकिन प्राइवेट गार्डस मैदान के चुनिंदा हिस्सों में ही तैनात किए गए थे। ऑडियंस गैलरी में गार्ड्स नहीं दिखे। चीयर लीडर्स पर भद्दे कमेंट्स किए गए इसका असर ये हुआ कि ऑडियंस गैलरी का एक हिस्सा कई मौकों पर बेकाबू होता दिखाई दिया। खासकर उस एंड पर जहां चीयर लीडर्स अपनी टीम का उत्साह बढ़ा रही थीं। यहां दर्शक लगातार प्रोफेशनल्स पर कमेंट कर रहे थे। कई दफा सिक्योरिटी ब्रीच कर मैदान के भीतर जाने की कोशिश भी की गई। इतना ही नहीं पानी की खाली बोतल भी चीयर लीडर्स पर फेंके गए। कुछ लोगों ने चीयर लीडर्स को गालियां भी दी। आखिर में चीयर लीडर्स को मैदान से बाहर भेजना पड़ा स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चीयर लीडर्स के सराउंडिंग्स सुरक्षा के लिए अलग से स्टैंडिंग नेट्स लगाने पड़े। लेकिन इससे भी कुछ खास फायदा नहीं हुआ। आखिर में लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मैदान के बाहर ले जाना पड़ा। दर्शकों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई इसी बीच दर्शकों के बीच विवाद भी हो गया। ये विवाद बहस तक सीमित नहीं रहा, जमकर मुक्केबाजी हुई। लेकिन इस झड़प को रोकने के लिए कोई भी गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था। आखिर में भास्कर की टीम को बीच-बचाव करना पड़ा। दरअसल, हुआ यूं कि भास्कर की टीम मैदान पर पहुंचे दर्शकों का व्यू कलेक्ट कर रही थी। इसी दौरान बेमेतरा से पहुंचे एक शराबी युवक ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। सुरक्षा कारणों से भास्कर की टीम ने मौके से निकलने का फैसला किया। लेकिन इसी बीच शराबी लड़के को मौके पर मौजूद अन्य लड़कों ने जमकर पीट दिया। सुरक्षा के लिए जिम्मेदार मैनेजमेंट के लोग मैदान के भीतर से विवाद सुलझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन इससे कुछ हुआ नहीं। आखिर में भास्कर की टीम को ही बीच-बचाव करना पड़ा। छत्तीसगढ़ गानों पर जमकर थिरके लोग हालांकि इसके अपार्ट पूरे मैच का अन्य दर्शकों ने पूरा लुत्फ उठाया। इस बार लाइव छत्तीसगढ़ी कमेंट्री के साथ मैदान में छत्तीसगढ़ी गाने भी सुनाई दिए। जब-जब छत्तीसगढ़ी गानों की आवाज कानों तक पहुंचे, दर्शक जमकर थिरकते हुए नजर आए। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार के फाइनल में ज्यादा भीड़ मैच देखने पहुंची। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CCPL-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स के नाम:फाइनल में रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया, पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी टीम छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक चलेगा:5 बैठकें होंगी, स्कूलों में मंत्र-पाठ और कानून व्यवस्था पर हो सकती है बहस

पीएम मोदी स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मिले:भारत आने का न्योता दिया; मोदी का वंदे मातरम की परफॉर्मेंस और ब्रेड-नमक से स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *