10 राज्यों के इन्वेस्टर्स से फॉरेक्स-ट्रेडिंग में अरबों की ठगी:पीड़ित बोले- मुनाफा दिखाया, विथड्रॉल बंद किया, डोंगरगढ़ में आरोपी के घर का घेराव

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ पर देशभर के 1 लाख से ज्यादा निवेशकों से अरबों रुपए की ठगी का आरोप है। निवेशकों का आरोप है कि कुलजीत सिंह भाटिया और उसके साथियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन निवेश कराया। शुरुआत में अच्छा रिटर्न दिया, लेकिन फरवरी 2026 से “टेक्निकल इश्यू” का हवाला देकर विथड्रॉल बंद कर दिया। इससे निवेशकों के अरबों रुपए फंस गए। इसी मामले में 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशक शुक्रवार को डोंगरगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने रेलवे चौक स्थित आरोपी कुलजीत सिंह भाटिया के घर का घेराव किया, फिर डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए निवेशकों ने लिखित शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- इन्वेस्टरों ने की निष्पक्ष जांच की मांग नागपुर के इन्वेस्टर रविशंकर बाघ ने आरोप लगाया कि कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा और अभय कुनले समेत कुछ लोगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराया। उन्होंने कहा कि प्रभावित इन्वेस्टर राजनांदगांव एसपी और रेंज आईजी से मिलकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे। एक बार भी पैसे विथड्रॉल नहीं किया पीड़ित कुटरजन मिर्जी ने बताया कि मैंने साढ़े 8 लाख रुपए इन्वेस्ट किया है, लेकिन एक बार भी पैसे विथड्रॉल नहीं किया था। मैं मेरे लीडर पंडू और गंगाधर के जरिए फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा था। भीड़ जुटी, पुलिस ने संभाली स्थिति इधर, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर हालात सामान्य कराए। थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने ऑनलाइन ठगी की जानकारी दी है। लेकिन डोंगरगढ़ थाने में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र के थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद जरूरत पड़ने पर डोंगरगढ़ पुलिस जांच में सहयोग करेगी। क्या है ‘लॉन्ग एशिया’? ‘लॉन्ग एशिया’ खुद को ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बताता है। सार्वजनिक रिकॉर्ड में इसके भारत में RBI या SEBI से अधिकृत प्लेटफॉर्म होने का प्रमाण नहीं मिला है। न्यूज़ीलैंड की वित्तीय नियामक संस्था FMA इससे जुड़े कुछ डोमेन को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुकी है। भारत में फॉरेक्स ट्रेडिंग केवल अधिकृत संस्थाओं और FEMA के नियमों के तहत ही की जा सकती है। फिलहाल इस मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। …………………….. ठगी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कैंसर ठीक करने का झांसा देकर 13 लाख ऐंठे: टीवी विज्ञापन देखकर फंसा परिवार, सोना गिरवी रखकर दिए पैसे, मांगने पर CBI का डर दिखाया
छत्तीसगढ़ के बालोद में महिला और उसका परिवार टीवी पर दिखाए गए ज्योतिष के विज्ञापन के झांसे में आ गया। आरोप है कि ठगों ने पूजा-पाठ से चौथे स्टेज का कैंसर ठीक करने का दावा किया और महिला से अलग-अलग खातों में 13 लाख 13 हजार 673 रुपए जमा करा लिए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पैलेट गन पर बैन की मांग:पूर्व आईपीएस अधिकारी और दो पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *