हादसे में मौत से भड़का आक्रोश…भीड़ ने जलाया ट्रेलर, VIDEO:रायपुर में देर रात थाने के सामने चक्काजाम, मुआवजा और कार्रवाई को लेकर नारेबाजी

राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने एक ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद करीब 200 ग्रामीणों ने तिल्दा नेवरा थाने का घेराव कर दिया है। फिलहाल मौके पर पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक से कोटा रोड सारथी ट्रेडर्स के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक एक कार से टकरा गया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिर भीड़ नारेबाजी करने लगी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने में जुटे हुए हैं।

More From Author

ईरान के तेहरान में निर्वस्त्र होकर घूमने लगी छात्रा:पुलिस ने हिरासत में पीटा; यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रोटेस्ट में उतारे थे कपड़े

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, आज नाम वापसी का अंतिम दिन:बागियों को मनाने में जुटे गठबंधन; इस बार 7995 उम्मीदवारों ने नामांकन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *