स्पोर्ट्स अपडेट:US ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत-तन्वी समेत कई भारतीय अगले दौर में

अमेरिका के फुलरटन में शुरू हुए यूएस ओपन बैडमिंटन में भारत की शुरुआत शानदार रही। पुरुष सिंगल्स में पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने डी. सनीत को 21-14, 21-12 से हराया, जबकि दूसरे ऑल-इंडियन मुकाबले में रौनक चौहान ने एस. संकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से मात दी। महिला सिंगल्स में वर्ल्ड जूनियर सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 और रक्षिता श्री ने चेक रिपब्लिक की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया। मिक्सड डबल्स में ध्रुव रावत और के. मनीषा की जोड़ी ने इंडोनेशिया के विरावान एहसान एडम और सेरेना कानी को सिर्फ 26 मिनट में 21-15, 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

More From Author

पत्रकारों से सवालों पर भड़के सांसद संजय पाटिल:कहा- दोबारा आए तो मार डालूंगा, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- मीडिया से माफी मांगे

आईपीएल सीजन में 87% तक सैलरी घाटा सह चुके खिलाड़ी:IPL ट्रेड; DC लौटे ऋषभ पंत की सैलरी 12 करोड़ घटी,इन 5 प्लेयर्स को भी नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *