साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ शतक बनाया:पहले अनऑफिशयल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए का स्कोर 218/4, गायकवाड 22 रन बनाकर आउट

इंडिया-ए के ओपनर साई सुदर्शन ने गॉल में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शतक जड़ दिया। इस मैच में ओपनिंग कर रहे साई 175 गेंदों पर 19 चौके की मदद से 132 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का नौवां शतक है। साई के शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद क्रीज पर हैं। आयुष पांडे 25, देवदत्त पडिक्कल 12 और ऋतुराज गायकवाड ने 22 रन बनाए। इस समय पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। साई सुदर्शन-फर्स्ट क्लास में 2500 से ज्यादा रन इस मैच से पहले तक साई सुदर्शन 40 फर्स्ट क्लास मैचों की 68 पारियों में 8 शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 2672 रन बनाए थे। उनका औसत 39.29 का रहा है।फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 213 रन है। ध्रुव जुरेल ने चुनी बल्लेबाजी इससे पहले इंडिया-ए के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए पर दबाव बनाना है। साई और आयुष ने दिलाई मजबूत शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंदों में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 22 रन बनाकर टीम के 181 रन के स्कोर पर आउट हुए। गेंदबाजी में कंबोज और यश ठाकुर पर नजर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल इस पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका-ए को कम स्कोर पर रोकने की चुनौती होगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अंशुल कंबोज और यश ठाकुर संभालेंगे, जबकि आकिब नबी डार तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। पिच धीमी होने पर ऑलराउंडर हर्ष दुबे और सारांश जैन की स्पिन गेंदबाजी अहम साबित हो सकती है। दोनों निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया, कप्तान हेली मैथ्यूज के विकेट पर विवाद इंग्लैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने बुधवार देर रात वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। मैच में विंडीज कप्तान हेली मैथ्यूज के कैच आउट पर विवाद हुआ। पूरी खबर

More From Author

EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेसिंग नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा

EPFO पोर्टल 26-28 जून तक बंद रहेगा:सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण क्लेम प्रोसेसिंग नहीं होंगे, जल्द UPI-ATM से पैसा निकालने की सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *