आज यानी शुक्रवार, 10 जुलाई को सेंसेक्स 700 अंक (0.95%) की तेजी के साथ 77,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों (0.90%) की तेजी है, ये 24,150 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में तेजी कल अमेरिकी बाजार में भी रही थी कल विदेशी निवेशकों ने 533 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर 76,742 पर बंद हुआ था
