चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL-16) के ओपनिंग मैच की मेजबानी करेगा। यह पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है। PM मोदी शुक्रवार 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ, पूर्व महिला क्रिकेटर लीसा स्टाल्कर भी मौजूद रहे। मोदी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सीजन का शेड्यूल जारी किया। इसके अनुसार BBL-16 का ओपनिंग मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। रेनेगेड्स इस मैच में होस्ट टीम होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा। भारत पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मैच कराएगा इसके अलावा, बिग बैश लीग के इतिहास में पहली बार कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर होगा। ऑस्ट्रेलिया में इसका सीधा प्रसारण चैनल सेवन, 7प्लस, कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट पर होगा, जबकि भारत में जियोस्टार इसका प्रसारण करेगा। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 5 अधिकारियों ने चेपॉक का दौरा किया था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने IPL के दौरान चेपॉक स्टेडियम का दौरा किया था। डेलिगेशन ने BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। रिपोर्ट के अनुसार यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने फरवरी में भी चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मैच के जरिए भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाश रहा है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेजर लीग बेसबॉल ने सूर्यकुमार को एंबेसडर बनाया मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना एंबेसडर नियुक्त किया है। टी-20 वर्ल्ड 2026 के विश्व विजेता कप्तान सूर्या भारतीय फैंस को बेसबॉल से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम और कंटेंट्स का हिस्सा बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर
