सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 270 अंक गिरा, बैंकिंग, ऑटो और मेटर शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स आज यानी 7 नवंबर को 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 270 अंक की गिरा हुआ है, ये 24,210 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में गिरावट और 15 में तेजी है। NSE के बैंकिंग, ऑटो और मेटर सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार स्विगी और ACME सोलर होल्डिंग्स के लिए बोली लगाने का दूसरा दिन स्विगी लिमिटेड और ACME सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है। पहले दिन स्विगी टोटल 0.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 0.56 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 0.06 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, ACME सोलर होल्डिंग्स का IPO पहले दिन स्विगी टोटल 0.42 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 1.28 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) 0.16 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 0.34 गुना सब्सक्राइब हुआ। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 6 नवंबर को सेंसेक्स 901 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 80,378 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 270 अंक (1.12%) की तेजी रही, ये 24,484 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,077 अंक (1.96%) की तेजी के साथ 56,008 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त थी। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 4.05% की तेजी थी।

More From Author

सरकारी नौकरी:हरियाणा में लेक्चरर के 237 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू आवेदन, एज लिमिट 42 साल

अंतिम सफर पर शारदा सिन्हा:पार्थिव शरीर गुलबी घाट पहुंचा; छठ गीतों से पहचान मिली, महापर्व पर ही पंचतत्व में विलीन होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *