सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:77,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग शेयर्स खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 24,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने कल 790 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 516 अंक या 2.12% गिरकर 23,882 पर बंद हुआ।

More From Author

बेटियां बोलीं-पिता ने मां को NDPS केस में भिजवाया जेल:भरण-पोषण से बचने झूठे केस में फंसाया; महिला आयोग ने कहा-पुलिस जांच का दायरा बढ़ाए

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:उत्तरी हिस्से में बिजली गिरने की चेतावनी; अब तक प्रदेश में 17% कम बरसा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *