सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट:77,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक गिरा; बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 77,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,100 के स्तर पर कारोबार की कर रहा है। आज बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजार में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा कच्चा तेल 109 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 27 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 पर बंद हुआ था।

More From Author

देश में न्यूजीलैंड की वाइन-कीवी फ्रूट जैसे सामान सस्ते मिलेंगे:5000 भारतीयों को वर्किंग वीजा मिलेगा, एम्पियर मैग्नस नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *