सुवेंदु अधिकारी बंगाल के CM होंगे:गृह मंत्रालय अपने पास रखेंगे; रूपा गांगुली डिप्टी सीएम, दूसरा उपमुख्यमंत्री पुरुष और दार्जिलिंग इलाके से होगा, ऐलान शाम 5 बजे

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं। शाह-सुवेंदु एक कार से दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए, 3 तस्वीरें… बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद का घटनाक्रम… बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए। BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट हैं, एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूरी खबर पढ़ें… ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आगे कहा- चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। पूरी खबर पढ़ें… कोलकाता के पास मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे स्कॉर्पियो पर सवार थे। एक कार उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इसी बीच बाइक पर आए हमलावरों ने 6 से 10 राउंड फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें… बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी। लोकभवन से गुरुवार शाम को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… नई सरकार गठन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बिहार में TRE-4 नोटिफिकेशन मांग रहे स्‍टूडेंट्स पर लाठीचार्ज:2 साल से अटकीं 46 हजार भर्तियां, BPSC के 2026 एग्‍जाम कैलेंडर से भी परीक्षा गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *