सांड ने सींग से उठाकर पटका, फिर घूरता रहा, VIDEO:कोरबा में बाजार जा रहा था शख्स, हालत नाजुक, 5 दिनों में 6 पर हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह सांड ने 55 साल का शख्स को सिंग से उठाकर पटक दिया। व्यक्ति बेसुध होकर पड़ा रहा। इसके बाद सांड उसे घूरता रहा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों में सांड के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से सांड को पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है। घटना पुरानी बस्ती के वार्ड क्रमांक 5 की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- बाजार जाते समय किया हमला जानकारी के मुताबिक घायल शख्स का नाम छोटे लाल श्रीवास है, जो कि सुबह बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान चौक के पास सांड ने उस पर हमला दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां छोटे लाल का इलाज जारी है। राहगीरों और दोपहिया सवारों पर कर रहा हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड पिछले कई दिनों से बस्ती के आसपास घूम रहा है और राहगीरों, दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर रहा है। छोटे लाल के अलावा सांड ने 5-6 अन्य लोगों को भी घायल किया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रहवासियों का कहना है कि हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने से डर रहे हैं। गौ सेवा केंद्र भेजने की मांग वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सांड को पकड़कर गौ सेवा केंद्र या पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो और भी लोग इस सांड के हमले का शिकार हो सकते हैं। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अपने मृत बच्चे को सूंड से उठाती रही हथिनी, VIDEO: रायगढ़ में दलदल में फंसने से गई जान, रातभर चिंघाड़ता रहा हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई। इस मार्मिक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने की आशंका, 4 का रेस्क्यू; सेना भी बचाव में जुटी

ICC रैंकिंग- शुभमन गिल नंबर-2 वनडे बल्लेबाज:ईशान किशन की 21 स्थान की छलांग, टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड के बॉलर टॉप पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *