सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या:पेंड्रा में सोना-चांदी लूटकर ले गए 3 बदमाश, विरोध करने पर सीने पर की फायरिंग

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी का सोना-चांदी लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि, कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजन और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सड़क जाम कर दिया। सर्राफा व्यापारी संगठन और अन्य व्यापारी संगठनों ने कल पेंड्रा बंद का ऐलान किया है। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला चश्मदीदों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और फरार पल्सर सवारों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बदमाशों ने सीने पर मारी गोली जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो गई थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी है। अभी बॉडी से एक ही गोली मिली है। पीएम के बाद पता चलेगा की कितनी गोली मारी गई है। कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल स्थानीय पंकज तिवारी ने बताया कि, लूट की नीयत से सरेआम व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मारी गई है। यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की लापरवाही है। जब नागरिक और व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो इस प्रदेश का हाल कैसा चल रहा होगा आप समझ सकते हैं। …………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में सराफा व्यापारी से फिर 25 लाख की लूट: बदमाश ज्वेलरी से भरा 3 बैग छीनकर भागे, 3 दिन में दूसरी वारदात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में मंगलवार की शाम फिर बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर थाने में शिकायत:2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *