संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही भी हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी खेमे के सांसद नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण लोकसभा महज 3 मिनट चली और दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने ‘चंदा चोर’ के नारे लगाए। उधर, पीएम मोदी संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित NDA संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत NDA के नेता और अन्य सांसद मौजूद रहे। संसद में मानसून सत्र की 3 तस्वीरें… संसद सत्र की कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
