विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया। टी-20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-A में शामिल हैं। 8 टीमें हिस्सा ले रहीं, 13 सितंबर को फाइनल यह विमेंस एशिया कप का छठा एडिशन होगा, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। भारत सबसे ज्यादा 3 बार चैंपियन बनी विमेंस एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में अब तक 5 टूर्नामेंट खेले गए हैं। इनमें भारत ने सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीता है। बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी लिखें… भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल बदला:3 टी-20 मुकाबले जोड़े गए; एक टेस्ट और तीन वनडे भी होंगे भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अ फ्रीका क्रिकेट बोर्ड CSA ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
