भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अ फ्रीका क्रिकेट बोर्ड CSA ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। विमेंस टीम इंडिया 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अफ्रीका में रहेगी। अब टेस्ट मैच पहले होगा, फिर वाइट बॉल सीरीज पहले के शेड्यूल में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाने थे। पहले वनडे सीरीज खेली जाती और फिर टेस्ट मैच होता। टूर 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाला था। अब टेस्ट मैच को पहले कर दिया गया है। फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। बाद में तीन टी-20 मैच होंगे। भारतीय टीम के टूर को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बटलर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने:पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, बोले-15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक दिन इसे तोड़ेंगे इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड बनाने के बाद बटलर का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भविष्य में यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
