लड़की के ससुराल पहुंचा युवक, बोला-दुल्हन मेरी गर्लफ्रेंड:कहा- 3 साल से रिलेशन में, दोनों के फोटो-वीडियो भी है, दूल्हा बोला- तलाक चाहिए, रिसेप्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन का बॉयफ्रेंड ने उसके ससुराल पहुंच गया। वहां उसने जमकर हंगामा किया। बॉयफ्रेंड ने ससुराल वालों से कहा कि दुल्हन उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध हैं। उसने दावा किया कि उसके पास दोनों के वीडियो और फोटो भी हैं। वहीं, अब दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह लड़की से तलाक लेना चाहता है। दूल्हे ने कहा कि जब दुल्हन का किसी दूसरे युवक के साथ संबंध है, तो वह उसे अपने साथ कैसे रख सकता है। इसके बाद रिसेप्शन कैंसिल कर दिया गया। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला आपसी समझौते के लिए छोड़ दिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठौतिया के रहने वाले नवीन कुमार किराना दुकान चलाता है। 6 मई को उसकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कोड़ा की रहने वाली अनिता से हुई थी। दुल्हन 7 मई को विदाई के बाद अपने ससुराल कठौतिया पहुंची थी। इस दिन जब ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थी, तभी दुल्हन का बॉयफ्रेंड मयूर अग्रवाल उसके ससुराल पहुंच गया, जो कि ड्राय फ्रूट्स का दुकान चलाता है। वहां उसने परिजनों के सामने दावा किया कि युवती के साथ पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में है और उसके बिना नहीं रह सकता। दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस बॉयफ्रेंड की बात सुनते ही घर में विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और बॉयफ्रेंड को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले आई। थाने में देर रात करीब 2 बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन किसी तरह का निष्कर्ष नहीं निकल सका। पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से किया इनकार दूल्हे का कहना है कि वह अब लड़की को अपने साथ नहीं रखना चाहता और तलाक लेना चाहता है। उसका कहना था कि जब लड़की किसी और के साथ पहले से रिलेशन में थी, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता। रिसेप्शन का प्रोग्राम कैंसिल इसके चलते रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द हो गया। वहीं रिसेप्शन की रात दूल्हा-दुल्हन और बॉयफ्रेंड थाने में ही मौजूद रहे। इस मामले में सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले का कहना है कि तीनों परिवार समझाइश दी गई है। अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया है। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों ने युवती को पीटा,VIDEO: बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा, तमाचे जड़े, आईफोन तोड़ा; 5 गोल्ड रिंग-चेन गायब रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 लड़कियों ने जमकर मारपीट की है। इस घटना का अब वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी लड़कियों ने एक युवती को उसके घर में घुसकर सोफे में बैठाकर तमाचे जड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में अप्रेंटिस के 1644 पदों पर भर्ती; गुजरात पंचायत में 1948 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 6438 नौकरियां

इस हफ्ते ईरान-अमेरिका तनाव पर होगी निवेशकों की नजर:चौथी तिमाही के नतीजों समेत 5 फैक्टर्स तय करेंगे चाल; निफ्टी के लिए 24,500 पर रेजिस्टेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *