लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान मैच में स्टेडियम खाली:इकाना में पहली बार 402 रन का बना स्कोर, रोहित-विराट की जर्सी का क्रेज

इकाना स्टेडियम में आज, बुधवार को दोपहर 1:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे इंटरनेशनल खेला जा रहा है। कड़ी धूप में भी फैंस लगातार स्टेडियम पहुंच रहे हैं। रोहित और विराट की जर्सी का काफी क्रेज है। हालांकि स्टेडियम आधा से ज्यादा खाली है। स्टेडियम के बाहर 200 से 300 रुपए तक में ये जर्सियां मिल रही हैं। मैच देखने सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी के सुपरफैन पहुंचे हैं। रोहित शर्मा के पर्सनल नेट बॉलर रहे शिवपाल सिंह देवड़ा भी पुणे से मैच देखने आए हैं। लखनऊ में मैच शुरू होने के दौरान तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आईएमडी के मुताबिक दोपहर बाद तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। उमस भरी गर्मी के चलते फैन पसीने पसीने हैं और छाव खोजते नजर आ रहे हैं। तेज धूप से हवाओं के गर्म थपेड़े महसूस भी किए जा रहे हैं। इस दौरान कई फैंस गमछा ओढ़कर स्टेडियम में मैच देख रहे हैं। ईशान किशन ने 71 गेंदों में अब तक का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल इकाना स्टेडियम में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं इकाना में पहली बार 402 रन का स्कोर बना है। 5 तस्वीरें देखिए- भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के फैन मोमेंट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत के बेने मेनाशे समुदाय को इजराइल लाएगी नेतन्याहू सरकार

स्पेन के खिलाफ 7सेव कर वोजिन्हा मैन ऑफ द मैच:संन्यास का मन बदल दोस्तों के कहने पर लौटे वोजिन्हा; सालभर बाद ही छा गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *