फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच थोड़ी देर में मुलाकात होगी। ट्रम्प ने वर्किंग लंच स्टेटमेंट में पीएम मोदी की तारीफ की। ट्रम्प ने कहा- मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह नहीं हूं। वहीं वर्किंग सेशन में बुधवार को जब ट्रम्प देरी से पहुंचे तो सभी उनकी तरफ देख रहे थे। ट्रम्प कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस। इसके बाद सभी हंसने लगे। समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया। आज समिट का दूसरा दिन है। इससे पहले मोदी ने कहा- ‘वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) पर काफी समय तक रहेगा।’ वर्किंग सेशन की 3 तस्वीरें… मोदी के G7 दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
