लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला:12 की मौत, 40 घायल; आग की अफवाह फैली, लोग कूदकर ट्रैक पर खड़े थे

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। जलगांव SP ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रय कराले ने पीटीआई को 12 शव सिविल अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी। 40 पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह रही कि कर्नाटक एक्सप्रेस से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल निला ने बताया, घटनास्थल मुंबई से 400 किलोमीटर दूर है। जलगांव के सरकारी अस्पताल में 12 शवों को लाया गया है। इनमें 7 की पहचान हो गई है। मरने वालों में 9 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। जिन 7 की शिनाख्त हुई, उनमें 3 नेपाल के प्रत्यक्षदर्शी बोले- लोग आग-आग चिल्लाते भागे और हादसे का शिकार हुए
मुंबई में टैक्सी चलाने वाले साबिर और लखनऊ के राजीव शर्मा ने बताया कि हम पुष्पक के स्लीपर कोच में थे। ट्रेन रुकी तो बाहर निकले। कुछ लोग भागते हुए चिल्ला रहे थे, ‘आग लग गई, निकलो। हमारे डिब्बे में भी अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे सब उतरकर भागने लगे। मेरा दोस्त भी गिर कर घायल हो गया। इसी दौरान सामने से ट्रेन आई और लोगों को कुचलते हुए निकल गई।’ राजीव ने बताया कि मैं सामने से आती ट्रेन देखकर चिल्लाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। हादसे के बाद वहां सिर्फ खून और लाशें पड़ी थीं। ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं
गाड़ी नंबर 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस बेंगलुरु से नई दिल्ली जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग (जैमिंग)’ के कारण चिनगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… 5 बड़े रेल हादसे…

More From Author

4 दिन का नक्सल ऑपरेशन…16 नक्सली ढेर:जवान ने कहा-हम मारते गए, डेडबॉडी का हिसाब नहीं, 1 करोड़ का इनामी 25 साथियों के साथ छिपा

कैलिफोर्निया में फिर से भड़की आग:10 हजार एकड़ इलाका जला; 50 हजार लोगों के घर छोड़ने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *