रूस का यूक्रेन पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:6 की मौत, 30 से ज्यादा घायल; ग्लाइड बम भी दागे

रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पश्चिमी शहरों पर ग्लाइड बम भी दागे। इन हमलों में यूक्रेन के 6 नागरिकों की मौत हो गई है, वहीं 30 से ज्यादा घायल हैं। रूस ने यूक्रेन के जिन शहरों को निशाना बनाया है, वे वॉर जोन की फ्रंट लाइन से 1000 किमी की दायरे में हैं। सोमवार को रूसी हमले में सबसे ज्यादा 5 नागरिक दक्षिणी शहर माइकोलाइव में मारे गए। इस शहर पर रूस ने ड्रोन से हमला किया था। हमले में एक 45 वर्षीय महिला घायल भी हुई है। इसके अलावा रूस ने जपोरिजिया शहर पर 3 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। रूस का ये हमला रविवार को मॉस्को पर हुए यूक्रेनी ड्रोन अटैक के जवाब में आया है। यूक्रेन ने रविवार को रूसी राजधानी पर 34 ड्रोन से हमला किया था। यूक्रेन का दावा- रूस का मिलिट्री हेलीकॉप्टर तबाह किया यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने बयान जारी कर दावा किया कि उसने एक हमले में रूस के मिलिट्री हेलीकॉप्टर Mi-24 को तबाह कर दिया। ये हमला रूस की राजधानी मॉस्को के करीब क्लिन-5 एयरफील्ड पर किया गया। हेलीकॉप्टर इसी एयरफील्ड पर पार्क था। वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सोमवार को 17 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। ये ड्रोन रूस के कुर्स्क, बेलगोरोद और वेरोनेज इलाके में मारे गए। रूस के केमिकल प्लांट पर यूक्रेन का हमला यूक्रेन ने शनिवार को दावा किया था कि उसने शुक्रवार देर रात रूस के पश्चिमी शहर तुला में एक केमिकल प्लांट को निशाना बनाया है। यूक्रेन की स्पेशल ऑपरेशन फोर्स SBU ने कहा कि उसने हमले में 13 ड्रोन का इस्तेमाल किया था। हमले के बाद केमिकल प्लांट पर विस्फोट हुआ और धुएं का गुबार छा गया। SBU के मुताबिक इस प्लांट पर रूसी सेना के लिए गोला-बारूद बनाया जाता है। हमले के बाद प्लांट से नारंगी रंग का धुआं निकलता दिखा। CNN के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि हमले में अलेक्सिंस्काया थर्मल पावर प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में 110 KV की बिजली ट्रांसमिशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। ये केमिकल प्लांट राजधानी मॉस्को से 200 किमी दूर दक्षिण में स्थित है। सितंबर में 150 ड्रोन से किया था हमला यूक्रेन ने 1 सितंबर को रूस पर 150 से अधिक ड्रोन से हमला किया था। ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार यूक्रेन ने रूस के खिलाफ एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया था। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर भी ड्रोन हमले किए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक शहर पर 11 ड्रोन से हमला किया गया था। इन हमलों में एक ऑयल रिफाइनरी और एक टेक्निकल रूम को निशाना बनाया गया था। ऑयल रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद गहरा धुआं उठता नजर आया था। रूसी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन ने 15 प्रांतों में 158 ड्रोन से हमला किया था। ———————————- रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रूस में दागी जा सकती हैं NATO देशों की मिसाइलें:अमेरिका में बाइडेन-ब्रिटिश PM के बीच बैठक; पुतिन बोले- हम जवाब देने को तैयार यूक्रेन को रूस में दूर तक हमला करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है। CNN के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन इस पर विचार कर रहे हैं। अब तक इस पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन यूक्रेन पर लगी ये पाबंदी अब हट सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

कमला हैरिस अभी भी बन सकती हैं पहली महिला राष्ट्रपति:पूर्व सलाहकार बोले- बाइडेन पद से इस्तीफा दें; 20 जनवरी तक पद पर रह सकेंगी

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:भारतीय सेना में JAG एंट्री के जरिए लेफ्टिनेंट बनने का मौका, CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर की वैकेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *