रायपुर में BJP की जनआक्रोश रैली:महिला आरक्षण बिल गिरने पर प्रदर्शन, जाम से बचने इन रास्तों पर जाने से बचें

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी आज रायपुर में जनआक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकलेगी और सुभाष स्टेडियम तक जाएगी, जहां सभा होगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन के चलते आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- प्रदर्शन की अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

ईरान युद्ध से धीमी हुई एशिया की रफ्तार:तेल-गैस सप्लाई रुकी, फैक्ट्रियां ठप, आर्थिक दबाव में कई देश; एक्सपर्ट बोले- ये आर्थिक संकट सुनामी जैसा

RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं:अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *