रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स से 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी:आधी-रात दुकान में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर पार, सुबह शॉप खोलने पर पता चला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे। चोर दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के चलते इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

रायपुर- स्काईवॉक में 100 सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी होगी:10 महीने बाद भी काम अधूरा, कांग्रेस बोली- राजेश मूणत की जिद पूरा कर रही सरकार

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी:देर-रात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर किए पार; सुबह शोरूम खोलने पर चला पता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *