रायपुर में बारिश के बीच कांग्रेसियों ने किया भजन-कीर्तन:राहुल के समर्थन में लोकभवन घेरने पहुंचे, भूपेश बोले- दिल्ली पुलिस मेरा जूता ले गई

राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। बता दें कि नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता धरने पर बैठे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देशभर में कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है। दिल्ली में हुए प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री आवास के बाहर से पुलिस ने हमारे सीनियर नेताओं के साथ मुझे भी बस में बैठा लिया है। एयरपोर्ट की तरफ कहीं लेकर जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने मेरा एक जूता भी ले लिया है। पहले देखें तस्वीरें… कांग्रेस की मांग क्या है पूरा मामला नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ‘जब तक न्याय नहीं, तब तक विरोध जारी’ पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा- कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। बच्चों पर लाठीचार्ज हो रहा है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने कहा, जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा, हम विरोध करते रहेंगे। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर- नीट पेपर लीक मामले में NSUI का प्रदर्शन: खून से लिखा- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन पर सामाजिक कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने प्रदर्शन किया। रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक का विरोध जताया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर अलग-अलग छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा धरने में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रेप की कोशिश नाकाम हुई तो महिला को मार-डाला:गला घोंटा, पत्थर से कुचला, पैसों का लालच देकर साथ ले गए थे 2 आरोपी

राहुल का धरना, डिटेंशन सेंटर से VIDEO जारी किया:प्रधान-शाह का इस्तीफा मांगा, नीट पेपर लीक पर आज संसद में चर्चा संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *