रायपुर-निगम की सामान्य सभा, छत से टपक रहा पानी:भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों का मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन; कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है। हालांकि, निगम मुख्यालय में भी जगह-जगह पानी टपक रहा है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि यह विशेष सामान्य सभा राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि शहर में जलभराव और मानसून से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालने के उद्देश्य से बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने सुझाव रखें, ताकि नागरिकों को बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। इधर, भाजपा पार्षद ने स्वप्निल मिश्रा अधिकारियों को चोर कहा। उन्होंने कहा किजोन अधिकारी ना तो काम कर रहे हैं, ना सहयोग कर रहे हैं। चोर कहने पर सभापति ने टोकते हुए कहा कि आपका मुद्दा ठीक है, लेकिन शब्दों का सही चयन करें। वहीं, भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों ने निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘निगम कमिश्नर हाय-हाय’ के नारे लगाए।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी, नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

महिलाओं के लोन की रकम में 1.11 करोड़ की गड़बड़ी:दुर्ग में वसूले गए पैसे जमा नहीं किए; बैंकिंग कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *