राजनांदगांव रिसॉर्ट के मालिक ने किया युवती से रेप:दोस्तों ने जबरन पिलाई शराब, बाथरूम में मिली लाश, शरीर पर खरोंच के निशान, 3 अरेस्ट

राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट में मिली युवती की लाश मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि, युवती के दोस्तों ने ही उसे जबरन शराब पिलाई थी और रिसॉर्ट लेकर गए थे, जहां रिसॉर्ट के मालिक आशुतोष हिरवानी ने युवती से रेप किया। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। 18 जून को रिसॉर्ट के बाथरूम में युवती की लाश मिली थी, शरीर में खरोंच के निशान मिले हैं। मृतिका को अंदरूनी चोटें भी आईं थीं। हालांकि युवती की मौत कैसे हुई, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिसॉर्ट को सील कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पहले देखिए ये तस्वीरें… दोस्तों ने जबरदस्ती शराब पिलाई थी भिलाई की रहने वाली 24 साल की युवती टॉकीज में मैनेजर थी। आरोपी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन दोनों युवती के दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को तीनों साथ में थे, रायपुर घूमने आए थे। जहां दोस्तों ने मुस्कान को जबरदस्ती शराब पिलाई थी, जिससे वह होश में नहीं थी। इसी हालत में दोस्त उसे राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट ले गए। जहां रिसॉर्ट के संचालक ने युवती से रेप किया। इसी रात मुस्कान की बाथरूम में लाश मिली थी। पुलिस को मिली लाश की सूचना 18 जून की रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री से पुलिस को युवती की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी पुलिस और साइबर सेल की एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच के दौरान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों से पता चला कि युवती के साथ आए दोस्त ही उसे बहला-फुसलाकर जबरन रिसॉर्ट ले गए थे। जहां मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी ने युवती से दुष्कर्म किया। 2 दिन बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर रेप और युवती को जबरन चोट पहुंचाने के केस में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मौत कैसे हुई, इसका खुलासा होना अभी बाकी है। आरोपियों पर धारा 64, 115(2), और 3(5) BNS लगाई गई हैं। ये आरोपी गिरफ्तार रिसॉर्ट सील, आरोपियों को भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया है। घटना से संबंधित विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में सोमनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल के निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ VIDEO: फॉरेनर युवतियों को गाड़ियों से घुमाया, 6 करोड़ में पहाड़ी पर जमीन खरीदी, बनवाया आलीशान फॉर्म-हाउस छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

AI से बेरोजगारी नहीं, वर्कर्स की शॉर्टेज होगी:अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा, बोले- पानी की कमी से रुक सकती है AI की रफ्तार

AI से बेरोजगारी नहीं, वर्कर्स की शॉर्टेज होगी:अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस का दावा, बोले- पानी की कमी से रुक सकती है AI की रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *