रतनपुर में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, महिला की मौत:हाईवे पर सफाई कर रही थी, हाईवे पर लगा लंबा जाम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर के रतनपुर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क की सफाई कर रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। दोपहर करीब 1 बजे बिलासपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर पलट गया। इसी दौरान सड़क की सफाई कर रही महिमा कोशले ट्रेलर की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीमेंट मटेरियल से भरा था ट्रेलर रतनपुर थाना के सब इंस्पेक्टर विष्णु यादव ने बताया कि ट्रेलर में सीमेंट निर्माण में उपयोग होने वाला मटेरियल भरा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर हटवाकर यातायात बहाल कराया। ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे मेंटेनेंस कराने वाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सफाई कार्य के दौरान न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही बैरिकेडिंग या सुरक्षा संकेतक लगाए गए थे। यदि सुरक्षा व्यवस्था होती तो हादसा टाला जा सकता था। चालक पर मामला दर्ज पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सड़क मरम्मत और सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

More From Author

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म:बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर मर्डर-सुसाइड केस…जहर मिली मिठाई खाने से हुई चार मौतें!:बेटे को कॉल करके घर बुलाया था कारोबारी ने, शुक्रवार की सुबह पांच मिनट के लिए कमरे के बाहर निकला था साजिद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *