राजधानी रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मोहम्मद शाकिब (22) है। रिश्तेदारों का कहना है कि रामसागर पारा का रहने वाला सोनू 12 जुलाई की शाम शाकिब को शराबी पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शाकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि मौके पर उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई। चश्मदीदों का दावा- पेट्रोल डालकर लगाई आग घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शाकिब बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे शाकिब को अस्पताल पहुंचाया। वहां सात दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप शाबिक के चचेरे भाई मोहम्मद वाजिद अली ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल का भी ठीक से निरीक्षण नहीं किया गया और मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी रही। शाकिब की मौत के बाद रविवार दोपहर से रिश्तेदार सरस्वती नगर थाने में डटे हुए हैं। वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। ……………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, 3 मौतें:हाईवा अड़ाकर लगाई आग, साथियों को फरसे से काटा, रेत तस्करी विवाद में हत्या कोरिया1 महीने पहले
छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत तस्करी को लेकर भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर के आगे-पीछे हाईवा अड़ाकर रास्ता रोका, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर…
