मॉर्निंग वॉक के दौरान निगम कर्मी पर चाकू से हमला:रायपुर में पुरानी रंजिश में वारदात, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के मोतीबाग गार्डन में मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारी पर 3 युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने आए उसके दोस्त को भी चोटें आईं। घायल युवक को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान कृष दीप के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों के नाम हर्ष सोनी, नवीन सोनी और देव बताए जा रहे हैं। पुरानी रंजिश में वारदात कोतवाली पुलिस के अनुसार, वीरभद्र नगर निवासी कृष दीप ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह नगर निगम में हेमाली का काम करता है और उसका हर्ष सोनी, नवीन सोनी और देव से पहले से परिचय था। करीब एक महीने पहले आपसी विवाद और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश शुरू हो गई थी। गुरुवार सुबह वह अपने दोस्तों सुमित, आदि और बब्बू के साथ मोतीबाग गार्डन घूमने गया था। इसी दौरान हर्ष सोनी, नवीन सोनी और देव वहां पहुंचे। तीनों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। आरोप है कि देव ने पहले युवक को पीछे से पकड़ लिया, जबकि हर्ष और नवीन ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में कृष दीप के सीने, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में दोस्त भी घायल इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित की हाथ की उंगली पर भी चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि अगर उसके दोस्तों ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया होता तो आरोपी उसकी हत्या भी कर सकते थे। घटना के बाद घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More From Author

बासिनझोरी, बिरनपुर कला और सहसपुर लोहारा समिति का मामला:3 केंद्रों में 81.19 लाख का धान घोटाला, तौल पत्रक में खुद दस्तखत नहीं किए

मानसून के पहले ​ड्रेनेज सिस्टम की नहीं हुई सफाई:2 महीने पहले खारुन ओवरब्रिज पर 16 करोड़ की लागत से बनी नई सड़क उखड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *