मां और 10 महीने की बेटी की सिर-चेहरा कुचलकर हत्या:रायगढ़ में फिर डबल-मर्डर, 5 दिन पहले रिटायर्ड-SECL कर्मचारी और पत्नी को मारकर जलाया था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है। मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों पर किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार किए जाने की आशंका है। बोर घर में खून से लथपथ दोनों के शव मिले है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव का है। इससे 5 दिन पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ में जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की थी। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, बरत कुमारी (40) के पति की करीब 4-5 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह अपनी 10 महीने की बेटी परी के साथ गांव में इधर-उधर रहकर जीवनयापन करती थी। दोनों प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रात बिताते थे। ग्रामीण ने देखी खून से लथपथ हालत बुधवार को बरत कुमारी को सुकवास गांव से चावल लेकर लौटते हुए देखा गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीण ननकूराम ने बोर घर में बरत कुमारी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। वहीं, पास में उसकी 10 महीने की बेटी परी भी मृत अवस्था में पड़ी थी, जिसके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले। अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम परिजन गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लैलूंगा पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ……………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रिटायर्ड SECL कर्मचारी और पत्नी को मारकर जलाया:जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से काटा, हादसा दिखाने की कोशिश, रायगढ़ में 2 सगे भाई गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…

More From Author

पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं:2 साल बाद कोई टाइटल जीता, यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया

वर्ल्ड अपडेट्स:UNGA से पहले बयान: नेतन्याहू की संभावित यात्रा पर न्यूयॉर्क मेयर और इजराइल आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *