महिला आरक्षण कानून लागू, देर रात नोटिफिकेशन जारी:राहुल गांधी लोकसभा में बोलेंगे, फिर अमित शाह का जवाब; शाम 4 बजे वोटिंग

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा होगी। पहले दिन 13 घंटे चर्चा हुई। इस बीच सरकार ने गुरुवार देर रात महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया। इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राहुल गांधी दोपहर 3 बजे लोकसभा मे बोलेंगे, फिर अमित शाह जवाब देंगे। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी। इस बीच विपक्ष की संसद परिसर में बैठक हो रही है। इसमें खड़गे, राहुल समेत कई नेता मौजूद हैं। लोकसभा स्पीकर ने बिलों पर चर्चा के लिए 15 घंटे का समय तय किया। गुरुवार देर रात एक बजे तक बहस चली। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, वेणुगोपाल ने बिल के विरोध में अपनी बातें कहीं। प्रियंका ने कहा कि असम की तरह देशभर की सीटों की काट-छांट की जाएगी। पीएम ने भी करीब 35 मिनट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है और वादा है। विपक्ष इसका क्रेडिट ले सकता है। अब जानिए संसद में किन तीन बिलों पर चर्चा हो रही है ये खबरें भी पढ़ें 1. PM ने दोस्त कहा तो अखिलेश ने हाथ जोड़ लिए; संसद के टॉप-8 मोमेंट्स 2. शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी 3. मोदी बोले- विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार लोकसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर लिस्ट- अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने:नेटवर्थ 8.59 लाख करोड़; मुकेश अंबानी ₹8.42 लाख करोड़ नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *