मरवाही में फिर एक भालू की मौत:सप्ताह भर में 2 भालुओं की गई जान, पोस्टमार्टम ​​​​​​​रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा

छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र के पंडरी बीट में एक नर भालू की मौत हो गई। अभी कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। एक हफ्ते में 2 भालुओं की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, दो भालुओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद एक भालू की मौत हुई है। मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बताया कि, कम उम्र के नर भालू की मौत हुई है। वन विभाग के डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी। बता दें कि, मरवाही क्षेत्र को भालुओं का गढ़ माना जाता है। लेकिन पिछले सप्ताह भर में एक भालू ने 3 दिनों के भीतर 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जबकि 2 लोगों की जान ले ली थी। वन विभाग ने उस भालू को रेस्क्यू कर बिलासपुर के कानन पेंडारी भेजा था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। मरवाही इलाके में लगातार भालुओं की संख्या में गिरावट चिंताजनक है। अवैध उत्खनन, अंधाधुंध वनों की कटाई और जंगली जानवरों के रहवास में हो रहे दखल की वजह से भालू और अन्य जानवर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर जा रहे हैं। जिससे इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।

More From Author

मार्क जुकरबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने:जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा, जुकरबर्ग की नेटवर्थ 17.73 लाख करोड़ रुपए हुई

एसआई और एएसआई के पदों पर होगी भर्ती:पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *