ममता साहू बनीं छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष:गौरीशंकर को शिल्पी कल्याण बोर्ड की कमान, निगम-मंडल, आयोग और बोर्ड में 25 नियुक्तियां, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास और सदस्य देवशरण सेन बनाए गए हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे और तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सरकार ने इसके अलावा शिक्षा आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, फिल्म विकास निगम और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित अन्य संस्थाओं में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। मछुआ बोर्ड से शिक्षा आयोग तक नई जिम्मेदारियां सरकार ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद और सदस्य नेतराम निषाद को बनाया है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत और सदस्य सुमन मुथा नियुक्त हुए हैं। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक के साथ चार सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुधीर गौतम को सौंपी गई है। रायपुर विकास प्राधिकरण को मिला नया उपाध्यक्ष सूची के अनुसार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी सदस्य नियुक्त हुई हैं। रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा की नियुक्ति की गई है। श्रम कल्याण मंडल और गौ सेवा आयोग में भी नियुक्तियां सरकार ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में किशोर महानंद को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) बनाए गए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर की नियुक्ति की गई है। काफी समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। सूची जारी होने के साथ ही विभिन्न आयोगों और बोर्डों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। देखिए लिस्ट…

More From Author

पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का प्लान टल सकता है:एंड्रॉएड यूजर्स का फ्री स्टोरेज जल्दी फुल होगा; 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज

भारत के ब्रिजमैन कहे जाने वाले डॉ गिरीश का निधन:संजीव जैन नॉर्थ कोरिया के नए राजदूत अपॉइंट हुए, 8 जुलाई के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *