बैज की जासूसी करवा रही सरकार:विधानसभा में नारे लगे ED से डराना बंद करो…,बघेल बोले- PCC चीफ के घर की जासूसी करते पुलिसकर्मी पकड़ाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को बवाल हो गया । विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के आते ही विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बीती रात एक घटना हुई है जिसके बारे में हम बात करना चाहते हैं। बाकी के कांग्रेस विधायक सीट से उठकर नारेबाजी करने लगे। डॉ रमन सिंह उन्हें समझाते रहे की विधानसभा की कार्यवाही को चलने दिया जाए। अजय चंद्राकर भी कांग्रेसी विधायकों को टोकने लगे मगर इसके बाद कांग्रेसी विधायकों का गुस्सा बढ़ गया। सदन में नारे लगाए जाने वालों की ED से डराना बंद करो… दरअसल यह सारा विवाद इस वजह से क्योंकि बीती रात रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के कुछ कर्मचारी और अधिकारियों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सरकार जासूसी करवा रही है। पुलिसकर्मी उनके बंगले के बाहर रेकी करते मिले। इस मुद्दे पर कांग्रेसियों का बवाल बढ़ता देखकर डॉ रमन सिंह ने इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई को रोक दिया। 10 मिनट बाद कार्रवाई फिर से शुरू तो हुई मगर कांग्रेसियों का हंगामा नहीं रुका। सभी विधायक नारे लगाते रहे।

More From Author

बेटी कोमा में, सरकार के दखल से मिला US वीजा:सातारा की नीलम शिंदे का कैलिफोर्निया में एक्सीडेंट, सिर में गंभीर चोट

मार्च में भीषण गर्मी की चेतावनी, तापमान 40° तक जाएगा:27 फरवरी को दिल्ली में 74 साल की सबसे गर्म रात; हिमाचल-जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *