बिलासपुर-स्टेशन गेट 4 एस्केलेटर 8 से 10 जुलाई तक बंद:रखरखाव के लिए हैंड रेल बेल्ट और रोलर्स बदले जाएंगे, यात्री लिफ्ट-फुट ओवरब्रिज उपयोग करें

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट क्रमांक-4 पर स्थित एस्केलेटर को आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए 8 से 10 जुलाई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, इस रखरखाव कार्य के दौरान एस्केलेटर के हैंड रेल बेल्ट और रोलर्स को बदला जाएगा। यह कार्य एस्केलेटर की कार्यक्षमता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवधि में यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्लेटफॉर्म बदलने के लिए गेट क्रमांक-4 और गेट क्रमांक-1 पर उपलब्ध लिफ्ट तथा फुट ओवरब्रिज का उपयोग करें। इससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

More From Author

2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी:1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे:ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ बैठक; ट्रेड डील पर बातचीत संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *