बिलासपुर- व्यापार विहार के तेल गोदाम में भीषण आग, VIDEO:ऑयल के चलते तेजी से फैली, शॉर्ट-सर्किट की आशंका; 3 घंटे बाद भी काबू नहीं

बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल की चौधरी एजेंसी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। ऑयल के कारण देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। सुबह करीब 9 बजे की घटना है, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़ी गई है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपए का खाद्य तेल और अन्य सामान धू-धू कर जल गया। बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। अभी तक 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से पानी डाला गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार बिलासपुर संभाग का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में गोदाम और एजेंसियां संचालित हैं। जिस समय एजेंसी के गोदाम में आग लगी बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के व्यापारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। कुछ ही देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास की एजेंसियों तक आग फैलने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग तेजी से फैल रही है। चौधरी एजेंसी के आसपास कई अन्य एजेंसियां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में आग यदि दूसरे प्रतिष्ठानों तक पहुंच सकती है, जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
घटना से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें….

More From Author

CCI के पहले अध्यक्ष धनेंद्र कुमार का निधन:वाइस एडमिरल अजय कोचर नौसेना के नए वाइस चीफ बने, 30 मई के करेंट अफेयर्स

ट्रम्प की मेडिकल रिपोर्ट, 80 की उम्र में सेहतमंद:कॉलेस्ट्रॉल-हार्ट की दवाएं ले रहे, डॉक्टर बोले- प्रेसिडेंट पद के लिए बिल्कुल फिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *