बागपत में निर्वाण महोत्सव में हादसा, 80 श्रद्धालु घायल:65 फीट ऊंचा मंच टूटा, भगदड़ जैसे हालात; ई-रिक्शा से श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचा रहे

बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इससे भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। कई लोगों की मौत की खबर है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। मौके पर हालत अभी बेकाबू हैं। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। हादसा सुबह 7 से 8 के बीच उस वक्त हुआ, जब निर्वाण महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान को लाडू (प्रसाद) चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ है। हादसे की 3 तस्वीरें- पुरुष-महिलाएं जमीन पर तड़प दिखाई दिए
हादसे के बाद के विजुअल सामने आए हैं। इसमें कई महिलाएं और पुरुष जमीन पर तड़प रहे हैं। वह खून से लथपथ हैं। हालात इतने बेकाबू थे कि वहां पर कोई इंतजाम नहीं था। ऐसे में मचान की जो लकड़ियों टूटकर गिरी थीं, उसी को इकट्‌ठा करके लोगों को उठाकर इधर से उधर ले जाया गया। SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें देशभर से जैन समुदाय के लोग जुटते हैं। फिलहाल, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए तैयार है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

More From Author

PM मोदी फरवरी में अमेरिका जा सकते हैं:कल फोन पर ट्रम्प-मोदी की बातचीत हुई, अप्रवासी मुद्दा और हथियार डील पर चर्चा

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर को NIA भारत लाएगी:1-2 दिन में अमेरिका पहुंचेगी टीम, US सुप्रीम कोर्ट प्रत्यर्पण की मंजूरी दे चुका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *