पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला:कोंडागांव पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया; भेजा जेल

कोंडागांव पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घटना के 24 घंटे के भीतर की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को शीतलापारा विकास नगर निवासी संजु कोर्राम ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि धान मंडी स्थित शिव मंदिर के पास चार आरोपियों ने उनके छोटे भाई शक्ति कोर्राम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से चाकू से कई वार कर फरार हो गए। संयुक्त टीम ने की घेराबंदी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर बाजारपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कबूला जुर्म पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करना स्वीकार किया। टिकम सोनी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। चारों आरोपी भेजे गए जेल गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद रेहान, अभिषेक यादव, आयुष भंडारी और टिकम सोनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

More From Author

आग से बचने बालकनी से कूदे लोग, VIDEO:भिलाई में दुकान के ऊपर बने मकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने समय रहते पाया काबू

बुमराह 968 दिन बाद वनडे खेलेंगे, रोहित-विराट की वापसी:भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 वनडे जीते, पहला मुकाबला एजबेस्टन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *