आग से बचने बालकनी से कूदे लोग, VIDEO:भिलाई में दुकान के ऊपर बने मकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने समय रहते पाया काबू

भिलाई के रामनगर इलाके में सोमवार रात करीब 8 बजे मकान में अचानक आग लग गई। जिस मकान में आग लगी, उसके नीचे दुकान और ऊपर रिहायशी हिस्सा है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने सबसे पहले घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थिति ऐसी बन गई कि जान बचाने के लिए कुछ लोग बालकनी से कूदते हुए भी नजर आए। वहीं, कुछ स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए मकान की बालकनी पर भी चढ़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव कार्य में जुटकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि काफी देर के बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। देखिए पहले ये तस्वीरें- आस-पास के लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर बुझाई आग घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सड़क पर जुटी भीड़ को हटाकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नल के पाइप और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। कोई हताहत नहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं मकान के नीचे दुकान और ऊपर रिहायशी हिस्सा होने के कारण आग बुझाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बचाव के दौरान कुछ लोग बालकनी पर पहुंचे और घर का सामान ऊपर से नीचे उतारा। वहीं, गैस सिलेंडर को भी पाइप के सहारे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आग से मकान और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।

More From Author

ब्रिटेन में मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेचने पर विवाद:हिंदू समाज ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई; नीलामी की प्रक्रिया गलत होने का आरोप

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला:कोंडागांव पुलिस ने 24 घंटे में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया; भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *