पीएम बोले- पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक:हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे, गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से भारत में स्थिति चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल जैसे जरूरी सामान की सप्लाई प्रभावित हो रही है। पीएम ने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी। उन्होंने कहा था कि कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। पीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

More From Author

किम जोंग बोले- परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था:ईरान पर हमले ने हमें सच साबित किया, ताकत से ही सुरक्षा मिलती है

ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे:8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50% रिफंड; नए नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *