छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में DRG जवान की पत्नी कमली करटम (40) ने पति के अफेयर के शक में कॉलेज छात्रा की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोपी महिला ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर युवती की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा का मुंह और गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से गांव ले जाया गया और घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में कमली करटम (40) और DRG जवान की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बोरे में दबा कंकाल भी बरामद किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी हुंगाराम उर्फ बुटू करटम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, DRG जवान पांडू करटम तोयलंका का रहने वाला है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। कमली करटम उसकी दूसरी पत्नी है। कमली को शक था कि पांडू का रामदई कश्यप (22) के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बीच जून 2024 में रामदई के रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मामले को दोबारा खोलकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कॉल डिटेल और रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पता चला कि रामदई का पांडू करटम से लगातार संपर्क था। पूछताछ में सामने आया कि कमली अपने पति और युवती की नजदीकियों से नाराज थी। 50 हजार देकर करवाई हत्या पुलिस ने कमली करटम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांडू की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी (22) को भी गिरफ्तार किया, जिसने वारदात के लिए पिकअप वाहन का इंतजाम किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम को 50 हजार रुपए देकर रामदई की हत्या की सुपारी दी थी। वारदात के समय कमली का पति बीज त्यौहार में शामिल होने गांव आया हुआ था। सौतेली बेटी को भेजा दंतेवाड़ा कमली ने लक्ष्मी को दंतेवाड़ा भेजा और रात में फोन कर रामदई की मौजूदगी की जानकारी ली। इसके बाद पिकअप वाहन से हुंगाराम को दंतेवाड़ा भेजा गया। आरोप है कि हुंगाराम ने घर में घुसकर रामदई कश्यप का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दफनाया हत्या के बाद शव को पिकअप वाहन से ग्राम तोयलंका ले जाया गया, जहां घर के पीछे नाले किनारे दफना दिया गया। पुलिस ने कमली की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और गवाहों की मौजूदगी में खुदाई करवाई। मौके से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा कंकाल बरामद किया गया। इसके बाद अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… HRP नेता की हत्या की सुपारी…मारने आए थे 5 किलर: घर से बाहर बुलाया, फिर कार में लगाई आग, महिला सरपंच से मिला था एडवांस छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 5 किलर ने हमर राज पार्टी (HRP) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू की हत्या की सुपारी ली। कई दिनों से रेकी की। इसके बाद 1 दिसंबर की शाम देवेंद्र मारने के लिए आए। देवेंद्र को घर से बाहर बुला रहे थे। देवेंद्र नहीं आए तो कार को जलाकर भाग गए। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
