देवी-देवताओं पर अभद्र कमेंट, निगम कमिश्नर के PA की पिटाई,VIDEO:वॉट्सएप चैट वायरल हुई, हिंदू संगठन ने निगम ऑफिस में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे। 8 मई की सुबह कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ कर बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला दरअसल, दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है। उसका निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ निजी वॉट्सएप चैट से सामने आया। इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। वे निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कामकाज प्रभावित बता दें कि पोलसाय पारा के रहने वाले मंगल सिंह राजपूत ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने बताया कि, महिला कर्मचारी ने 8 मई की सुबह यह चैट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई। इसके बाद दोपहर लगभग 1 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निगम दफ्तर पहुंचे और गौतम साहू को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना से निगम कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वकील ने लिखा- हिंदू इबादत क्या जाने, ये लोग काफिर: रमजान की बधाई देकर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, हिंदू-संगठनों ने घेरा थाना, FIR दर्ज रायपुर के राजातालाब इलाके में मुस्लिम एडवोकेट ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवादित पोस्ट के बाद तनाव का माहौल है। इसके विरोध में हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS:30 मई को रिटायर होंगे मौजूदा CDS अनिल चौहान

कार के कुचलने से 3 दोस्तों की मौत:बालोद में उछलकर दूर फेंकाए, दो के हाथ-पैर कटकर अलग हुए; तीसरे का पैर टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *