कार के कुचलने से 3 दोस्तों की मौत:बालोद में उछलकर दूर फेंकाए, दो के हाथ-पैर कटकर अलग हुए; तीसरे का पैर टूटा

छत्तीसगढ़ के बालोद में तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई है। हादसे में एक का पैर कटकर अलग हो गया, दूसरे का हाथ कटा और तीसरे का पैर टूट गया है। बाइक सवार तीनों युवक के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। कार और बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और नरेंद्र भुआर्या (21) निवासी मुड़खुसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव की है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला शुक्रवार करीब 10 बजे तीनों दोस्त तरुण, राहुल और नरेंद्र किसी काम से डौंडी लोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डौंडी लोहारा से राजनांदगांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक का हाथ और दूसरे का पैर कटकर अलग हो गया। जबकि तीसरे युवक का पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जिस युवक का पैर कटा था, वो घटना स्थल पर तड़पते मिला, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा जाएगा- टीआई डौंडीलोहारा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि, तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ है। युवक डौंडीलोहारा आ रहे थे। कार सवार दल्लीराजहरा से वापस राजनांदगांव लौट रहे थे। अभी कानूनी प्रक्रिया जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। नशे में थे या नहीं, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 2 कारें भिड़ीं, कॉन्स्टेबल का परिवार खत्म,6 मौतें:पत्नी, दामाद, बहन और भांजे समेत 6 की जान गई, शादी से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने टक्कर से हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

देवी-देवताओं पर अभद्र कमेंट, निगम कमिश्नर के PA की पिटाई,VIDEO:वॉट्सएप चैट वायरल हुई, हिंदू संगठन ने निगम ऑफिस में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

UPI-ATM के जरिए इसी महीने से निकाल सकेंगे PF:नया सिस्टम लॉन्च करने की तैयारी पूरी, 7.8 करोड़ सब्सक्राइबर्स को तुरंत पैसा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *