जोमैटो से मंगवाई शाही मिल्क-केक से निकले कॉकरोच:कस्टम केयर से नहीं मिला जवाब, शॉप ओनर बोले-हमारी ओर से नहीं हुई गलती

रायपुर में जोमैटो से मंगवाई गई मिठाई में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है । शिकायतकर्ता शिवांकर ने आधा किलो शाही मिल्क केक ऑर्डर किया था। मिठाई के डब्बे के भीतर कुछ पीस में मरे हुए कॉकरोच मिले है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने जोमैटो कस्टमर केयर से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मिठाई रायपुर के नेताजी होटल से मंगवाई गई थी। बाद में उन्होंने जब मिठाई दुकान में संपर्क किया तो वहां भी पहले कॉल में कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। हालांकि इस मामले में शॉप ओनर का कहना है कि हमारी ओर से कोई गलती नहीं हुई है। हाइजीन और कस्टमर सैटिस्फैक्शन हमारी प्राथमिकता नेताजी होटल के संचालक ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि जिस समय मिठाई का ऑर्डर आया ,उस समय वे दुकान पर मौजूद नहीं थे। परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में थे। दुकान का पूरा संचालन उस दौरान स्टाफ संभाल रहा था। हमारे शॉप में साफ-सफाई ,हाइजीन और ग्राहकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि मिठाई में किसी भी तरह की अनावश्यक या आपत्तिजनक चीज का होना सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं है। फिर भी अगर ऐसी कोई शिकायत है तो मैं व्यक्तिगत रूप से पूरे मामले की जांच कराऊंगा। तस्वीरें देखें…
स्टाफ दोषी मिला तो होगी कार्रवाई, डिलीवरी की भी होगी जांच शॉप संचालक ने कहा कि यदि जांच में स्टाफ का कोई कर्मचारी लापरवाही या गलती का दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच कराई जाएगी कि कहीं डिलीवरी के दौरान तो किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शिकायतकर्ता के साथ स्टाफ ने गलत व्यवहार किया है, तो उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा पर खड़े हो रहे हैं सवाल शिकायतकर्ता ने कहा, पूरे मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि पैक की गई मिठाई में कीड़े मिले हैं, तो सवाल सिर्फ एक ऑर्डर का नहीं है। यह भी जांच का विषय है कि मिठाई किस तरह तैयार और स्टोर की जा रही है? क्या किचन और स्टोरेज में साफ-सफाई के मानकों का पालन हो रहा है? क्या खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है? ग्राहक क्या कर सकते हैं? यदि किसी ग्राहक को खाने-पीने की चीज में कीड़े, कॉकरोच या अन्य अशुद्धियां मिलती हैं, तो वह—

More From Author

डोंगरगढ़ भाजपा मंडल इकाई भंग, 5 कार्यकर्ता निष्कासित:अनुशासनहीनता पर बीजेपी सख्त, संगठन का जल्द होगा पुनर्गठन

RBI 2027 में जारी करेगा ₹10,₹20 के प्लास्टिक नोट:अफ्रीकन एयरलाइंस के पूर्व CEO टेवोल्डे गेब्रेमरियम एयर इंडिया में शामिल, 7 अगस्त के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *