जलगांव में कर्नाटक एक्सप्रेस ने यात्रियों को कुचला,8 की मौत:पुष्पक एक्सप्रेस के पैसेंजर्स ट्रैक पर खड़े थे, आग की अफवाह के बाद रोकी गई थी ट्रेन

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर दी और कई पैसेंजर्स चलती ट्रेन से पटरी पर कूद गए। सूत्रों के मुताबिक, पैसेंजर्स अभी पटरी पर ही थे। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि हादसे में 8-10 लोगों की मौत हुई है। ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं
12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी।​​​​​​ जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी के चलते यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली। इसके बाद कई यात्रियों ने कोच के बाहर छलांग लगाई थी। रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था, जिसकी वजह से ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

More From Author

पाकिस्तान में पतंग उड़ाने पर 5 साल जेल:पंजाब विधानसभा ने लगाया बैन, ₹6 लाख जुर्माने का भी प्रावधान

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लोगों की मौत:2100 उड़ानें रद्द; कई राज्यों में ओले और बर्फीली बारिश की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *